प्रतापगढ़।पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली हुई और मजबूत, एसपी दीपक भूकर ने 4 नई डायल-112 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

प्रतापगढ़।पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली हुई और मजबूत, एसपी दीपक भूकर ने 4 नई डायल-112 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। जनपद की कानून-व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में गुरुवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 4 नई डायल-112 चारपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गश्त एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए रवाना किया। इस अवसर पर , डायल-112 प्रभारी सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी दीपक भूकर ने कहा कि नए वाहनों के शामिल होने से डायल-112 की इवेंट रिस्पॉन्स और फुट पेट्रोलिंग क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य हर आपातकालीन स्थिति में पीड़ित तक न्यूनतम समय में सहायता पहुंचाना है। इन वाहनों से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच अधिक तेज और प्रभावी होगी। उन्होंने बताया कि पुलिसिंग के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया लगातार जारी है और भविष्य में भी पुरानी अथवा अक्रिय हो चुकी गाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा, ताकि जनसुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके। आपातकालीन घटनाओं पर त्वरित और समयबद्ध पुलिस कार्रवाई। थाना मोबाइल इकाइयों और डायल-112 के बीच बेहतर समन्वय। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन गश्त के माध्यम से अपराध नियंत्रण को मजबूती। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को जनसेवा के प्रति संवेदनशीलता, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा हर आपात स्थिति में प्रभावी ‘फर्स्ट रेस्पॉन्डर’ की भूमिका निभाना है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें