प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कंधई पुलिस ने जमीनी विवाद में हुई मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति की मृत्यु के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 वांछित अभियुक्तों एवं 1 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को थाना कंधई क्षेत्र के ढेलहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 1 कुल्हाड़ी, 1 कुदाल, 1 फावड़े का बेंत बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त 1 ई-रिक्शा को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।












