रानीगंज में भीषण सड़क हादसा, भाई-बहन की मौत
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ के रानीगंज चौराहे पर लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में वैगनआर कार और प्लाई से लदे पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सगे भाई-बहन रोली और मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक मोहित सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायल को ट्रॉमा सेंटर भेजा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोहित सोनी अपनी मंगेतर रोली और होने वाले साले मोनू को लेकर जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर जा रहा था, तभी रानीगंज चौराहे के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर है।












