महेशगंज में 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग को लेकर परिजनों ने लगाया आरोप
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के मियां का पुरवा, मसवन गांव में सोमवार को 20 वर्षीय युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक से युवती का प्रेम संबंध था। उनका कहना है कि इस संबंध को लेकर पहले भी संग्रामगढ़ थाने में तहरीर दी गई थी। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
सूचना पर पहुंची महेशगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट जानकारी प्रसारित न करें।
ये भी पढ़ें महेशगंज में 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग को लेकर परिजनों ने लगाया आरोप












