जमीनी विवाद में किशोर की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार,
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के कोनी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल किशोर प्रवेश पटेल की प्रयागराज में इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ सूबेदार वर्मा पुत्र स्व. राम अचल वर्मा, रोहित वर्मा पुत्र स्व. राम अचल वर्मा तथा हीरावती पत्नी स्व. राम अचल वर्मा, सभी निवासी ग्राम कोनी, थाना कंधई, को ढेलहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी, एक कुदाल तथा एक फावड़े का बेंत बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को गुरुवार शाम न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।












