संवाददाता: बृजेंद्र शर्मा | दैनिक चक्र न्यूज़
प्रतापगढ़: थाना बाघराय पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाघराय पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना बाघराय के उपनिरीक्षक लालजी राम ने हमराह कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार के साथ जांच, क्षेत्र भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मु. नं. 3036/2000, अपराध संख्या 143/99, धारा 324/504/506 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त कल्लू पुत्र ननकू यादव, निवासी रैकवारा का पुरवा, बेधनगोपालपुर, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़, उम्र लगभग 42 वर्ष, को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
कल्लू पुत्र ननकू यादव, निवासी रैकवारा का पुरवा, बेधनगोपालपुर, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़, उम्र लगभग 42 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक लालजी राम
कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार
थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़
ये भी पढ़ें बलीपुर वार्ड में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु नाली सफाई कार्य का निरीक्षण












