बलीपुर वार्ड में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु नाली सफाई कार्य का निरीक्षण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।आज नगर क्षेत्र के बलीपुर वार्ड में जलभराव की समस्या के दृष्टिगत कराए जा रहे नाली सफाई कार्य का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था एवं कार्य की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि नालियों की प्रभावी एवं समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करते हुए जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए, ताकि आमजन को जलभराव की समस्या से शीघ्र राहत मिल सके।नगरवासियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़ें थाना दिवस पर एएसपी/सीओ रानीगंज प्रशान्त राज ने सुनीं जनसमस्याएं, निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश












