थाना दिवस पर एएसपी/सीओ रानीगंज प्रशान्त राज ने सुनीं जनसमस्याएं, निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़। थाना दिवस के अवसर पर शनिवार, 11 जुलाई 2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज ने प्रभारी निरीक्षक मान्धाता अरविन्द कुमार सिंह के साथ थाना मान्धाता पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं।इस दौरान प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का गंभीरता से परीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एएसपी/सीओ रानीगंज ने कहा कि राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित मामलों में समन्वय स्थापित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता, निष्पक्षता और विधिक प्रावधानों के अनुरूप किया जाए, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।प्रतापगढ़ पुलिस ने बताया कि थाना दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार












