थाना मांधाता परिसर में हुआ सुंदरकांड का पाठ, थाना अध्यक्ष ने पुलिस स्टाफ और स्थानीय लोगों के साथ की पूजा-अर्चना

थाना मांधाता परिसर में हुआ सुंदरकांड का पाठ, थाना अध्यक्ष ने पुलिस स्टाफ और स्थानीय लोगों के साथ की पूजा-अर्चना।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता थाना परिसर में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में एक भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि इस धार्मिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति, और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना था।आयोजन के दौरान पूरा थाना परिसर धार्मिक रंगों में रंगा नजर आया। पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों ने पूरे विधि-विधान के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस सामूहिक पाठ के जरिए भगवान बजरंगबली, राधा कृष्ण से क्षेत्र में अपराध मुक्त माहौल और लोगों की सुरक्षा की विशेष प्रार्थना की गई।इस अवसर पर मांधाता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से मन को शांति मिलती है। इससे पुलिस बल को अपने कठिन कार्यों को करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा भी मिलती है। इसके अलावा कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर थाना स्टाफ के साथ-साथ नंदलाल बाबा, बिपिन,राम मुरत,करन,राज कुमार आदि भक्त भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें थाना बाघराय पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें