मंत्री नंदी ने शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया

मंत्री नंदी ने शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया

पौधारोपण कर स्वच्छ, हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की

संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज 
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पर्यावरण को स्वच्छ, सुन्दर और हरा भरा रखने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई है। इसी अभियान के तहत रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। संगम नगरी प्रयागराज में भी 82 लाख 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसका शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार की सुबह ऐतिहासिक शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में पौधरोपण कर किया।
मंत्री नन्दी ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के तहत
हरिशंकरी पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूत किया।

हरिशंकरी पौधे के तहत बरगद पीपल और पाकड़ के पौधे एक साथ लगाए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि हरिशंकरी पौधे हमें प्राण वायु प्रदान करते हैं।
मंत्री नन्दी ने उपस्थित लोगों एवं युवाओं को प्रकृति के संरक्षण के लिए निरंतर जागरूक रहने और इस महाभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।

इस अवसर पर फाफामऊ विधायक गुरुप्रसाद मौर्य, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, चीफ कंजरवेटर मनोज कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद यादव, एडीआईओएस नीरज केसरी, मण्डलीय सूचनाधिकारी इन्द्रमणि पाण्डेय, उद्यान अधीक्षक सिविल डिफेन्स राकेश तिवारी, नीरज, सामाजिक कार्यकर्ता रवि एवं कार्यक्रम संचालक डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी सहित गोरखा राइफल्स के वीर जवान, स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राएँ व अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें