जनपद एटा में 33/11 केवी उपकेंद्र औद्योगिक आस्थान में चला हरितिमा वृक्षारोपण अभियान

जनपद एटा में 33/11 केवी उपकेंद्र औद्योगिक आस्थान में चला हरितिमा वृक्षारोपण अभियान

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा, 12 जुलाई। जनपद एटा में संचालित हरितिमा वृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, औद्योगिक आस्थान, एटा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता सुभाष चन्द्र ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, उपखंड अधिकारी (एसडीओ) उग्रसेन सहित विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें सुरक्षित रखने का भी संकल्प लिया। विभागीय अधिकारियों ने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें