कासगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी

कासगंज में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज की श्री गणेश कॉलोनी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, प्रताड़ना और जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मृतका की पहचान 21 वर्षीय सलोनी के रूप में हुई है, जो बरेली के शांति विहार, थाना सुभाष नगर निवासी वेदप्रकाश की पुत्री थीं। परिजनों के अनुसार, सलोनी का विवाह 13 फरवरी 2026 को कासगंज की श्री गणेश कॉलोनी निवासी सौरभ सैनी पुत्र हदेश सैनी के साथ कन्हैयालाल मैरिज होम में हुआ था। मृतका के बड़े भाई अंकित ने बताया कि 11 जुलाई की सुबह से वे अपनी बहन से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, सलोनी या उसके ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्य ने फोन नहीं उठाया। संदेह होने पर उन्होंने अपने मौसा ओमप्रकाश और उनके पुत्र शिवा को सलोनी के घर भेजा। परिजनों का आरोप है कि उन्हें सलोनी और उसके ससुराल वाले गढ़ी अड्डा स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में मिले। वहां से सलोनी को अलीगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।मायके पक्ष ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें