मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा 18-19 जुलाई को एटा में दो दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन
संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार
एटा। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में एटा शहर में दो दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन 18 एवं 19 जुलाई 2026 (शनिवार एवं रविवार) को किया जाएगा। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
समिति के अनुसार, मानव उत्थान सेवा समिति एक अखिल भारतीय पंजीकृत सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था है, जो सद्गुरुदेव श्री सतपालजी महाराज जी के कुशल आध्यात्मिक मार्गदर्शन में मानव धर्म के प्रचार-प्रसार, प्रेम, भाईचारा, सद्भावना और शांति की स्थापना के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों में निरंतर संलग्न है। इसी क्रम में मानव कल्याण आश्रम, जीटी रोड, एटा द्वारा दो दिवसीय सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य, आत्मज्ञान और सदाचार का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम कैलाश मंदिर प्रांगण, कैलाशगंज रोड, एटा में आयोजित होगा। यह आयोजन 18 एवं 19 जुलाई 2026 को प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक चलेगा। मानव कल्याण आश्रम के प्रभारी महात्मा मुसाफिरानंद ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9004525593,6396886076,9027279880 पर संपर्क किया जा सकता है।












