वृक्षारोपण महायज्ञ का सफल आयोजन, हरित भविष्य का लिया संकल्प
संवाददाता : बृजेंद्र शर्मा
प्रतापगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ पुवासी में बी. एन. सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में वृक्षारोपण महायज्ञ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के जीवन का आधार हैं। वे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं हरित भविष्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। समिति ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनकी देखभाल कर प्रकृति संरक्षण के इस जनअभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।












