ऑटो में बैठाकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में नोएडा
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने ऑटो में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन, ₹2,250 नकद, घटना में प्रयुक्त ऑटो और एक अवैध चाकू बरामद किया है।गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में की गई कार्रवाई की जानकारी एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने दी।ऐसे देते थे वारदात को अंजाम पुलिस के अनुसार, 24-25 जून 2026 की रात पीड़ित को बरौला जाने के बहाने ऑटो में बैठाया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे पर्थला पुल से सेक्टर-80 की सर्विस रोड पर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसका मोबाइल फोन और ₹1,000 नकद लूट लिया। इतना ही नहीं, पीड़ित के मोबाइल के जरिए ऑनलाइन भी पैसे ट्रांसफर कर लिए गए।पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-63 में बीएनएस की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया। गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी 14 जुलाई 2026 को थाना सेक्टर-63 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गुप्त सूचना के आधार पर बी-1 चौराहे के पास बंद पड़े पेट्रोल पंप की ओर जाने वाली सर्विस रोड से दो आरोपियों दानिश मलिक और चंदन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया।पूछताछ में हुआ खुलासा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चंदन पहले चाय की दुकान चलाता था, जबकि दानिश रात में ऑटो चलाता था। दोनों ने मिलकर लूटपाट की योजना बनाई। वे नोएडा के अलग-अलग इलाकों से सवारियां बैठाकर उन्हें सुनसान स्थान पर ले जाते थे और मोबाइल, नकदी व अन्य सामान लूटकर पीड़ित को वहीं छोड़कर फरार हो जाते थे। लूट की रकम आपस में बांट लेते थे।बरामदगी लूटा हुआ 1 मोबाइल फोन ₹2,250 नकद 1 अवैध चाकू घटना में प्रयुक्त ऑटो (UP16KT6155), जिसे एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड,पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी चंदन शर्मा के खिलाफ गाजियाबाद और गौतम बुद्धनगर में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं दानिश मलिक के खिलाफ भी लूट और चोरी के मामलों में पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।












