गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में तीन एसीपी का तबादला
नोएडा।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने तीन सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।
स्थानांतरण के अनुसार— श्री कमलेश कान्त को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय, सेंट्रल नोएडा नियुक्त किया गया है। श्री सौरभ सिंह को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात (नोएडा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री कृष्णपाल सिंह को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से सहायक पुलिस आयुक्त, अभिसूचना इकाई (इंटेलिजेंस) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस आयुक्त द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।












