प्रतापगढ़।इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर पुलिस की छापेमारी, नकली उषा और प्रेस्टीज ब्रांड के सामान बरामद।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ के पट्टी कस्बे में पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कथित तौर पर नकली उषा और प्रेस्टीज ब्रांड के इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए। बताया जा रहा है कि संबंधित कंपनी के लीगल एडवाइजर को नकली सामान बेचे जाने की सूचना मिली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर दुकान पर छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में कथित नकली उत्पाद बरामद हुए।
इस मामले में पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दुकानदार मनीष मिश्रा के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।












