ई-रिक्शा की टक्कर से बड़ा हादसा, मां और मासूम बेटे की दर्दनाक मौत, पति गंभीर घायल
जिला संवाददाता अमित शुक्ला प्रतापगढ़/कुंडा। जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौसा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दंपति अपने मासूम बेटे के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान चौसा गांव के पास एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कुंडा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
और खबर अपडेट हो रही है
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़।इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर पुलिस की छापेमारी, नकली उषा और प्रेस्टीज ब्रांड के सामान बरामद।












