प्रतापगढ़ में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का आगमन, विकास भवन में पुलिस ने दी गार्ड ऑफ ऑनर
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री मयंकेश्वर शरण सिंह का गुरुवार को प्रतापगढ़ आगमन हुआ।विकास भवन पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद विकास भवन परिसर में पुलिस बल द्वारा उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) प्रदान किया गया।इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
ये भी पढ़ें ई-रिक्शा की टक्कर से बड़ा हादसा, मां और मासूम बेटे की दर्दनाक मौत, पति गंभीर घायल












