भंगवा चुंगी पर चला सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट चालकों को किया गया जागरूक

भंगवा चुंगी पर चला सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट चालकों को किया गया जागरूक

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में यातायात प्रभारी मनोज कुमार यादव के नेतृत्व तथा टीएसआई अली अकबर की मौजूदगी में नगर कोतवाली क्षेत्र के भंगवा चुंगी चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सुरक्षित यात्रा करने के लिए जागरूक किया गया।पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को बताया कि हेलमेट दुर्घटना की स्थिति में जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी साधन है।पुलिस ने आमजन से अपील की कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें। अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

ये भी पढ़ें उप कृषि निदेशक राजीव कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन सम्पन्न

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें