प्रतापगढ़: डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर, 21 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी दीर्घायु की कामना के साथ आशा चैरिटेबल ब्लड सेंटर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांग्रेस के 21 कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित श्याम किशोर शुक्ला ने फीता काटकर किया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
शिविर में प्रथम रक्तदाता के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी तथा द्वितीय रक्तदात्री के रूप में जिला महासचिव अंजली उपाध्याय ने रक्तदान किया। डॉ. नीरज त्रिपाठी ने पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है।”
शिविर में विश्वनाथ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रशांत सिंह ‘प्रिंशु’, रानीगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मौलाना अब्दुल वाहिद, अभय प्रताप सिंह, सुरेश कुमार सरोज, रियाज सुल्तान, मोहम्मद वसीम, महेंद्र मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, सुभाष तिवारी, सुरेश मिश्रा, मोहम्मद दिलशाद, अबू शमा, नूर आलम, देवमणि पांडेय, संतोष कुमार, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद फरीद, प्रीति और अजय कुमार सहित कुल 21 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
इस अवसर पर श्याम शंकर शुक्ला, वेदांत तिवारी, महेंद्र शुक्ला, काशी नारायण मिश्रा, रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर, डॉ. दीपक शुक्ला, रवि प्रताप सिंह, शहजाद सलमानी, धर्मराज सिंह, सलमान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि पंडित श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि आज भी अनेक मरीज समय पर रक्त न मिलने के कारण जीवन संकट का सामना करते हैं। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है।
कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और मानवता का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। आयोजन के सफल संचालन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।












