हत्या के मामले में फरार आरोपी को जैथरा पुलिस ने दबोचा, चल रही थी तलाश।
संवादाता अमन अहमद।
एटा। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में जिलेभर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजकुमार पुत्र पप्पू, निवासी ग्राम कसैला, थाना जैथरा के रूप में हुई है। वह थाना जैथरा में दर्ज मुकदमा संख्या 217/2026 में धारा 103(1) बीएनएस के तहत वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना और लगातार की जा रही तलाश के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने किया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल लोकेन्द्र ढाका, कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल सत्यम तथा महिला कांस्टेबल अंजली उपाध्याय शामिल रहीं। एटा पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। हत्या, लूट, गैंगस्टर और अन्य गंभीर मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।












