युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, खबर का संज्ञान लेते ही पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के रेवाड़ी मोहल्ले में एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया, जिसके बाद पुलिस ने खबर का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, पिटाई करने वाला आरोपी आदित्य जैन, निवासी शीतला माता मंदिर के पास, को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर दूसरे युवक के साथ मारपीट कर उसे बेरहमी से पीटने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिला। कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।












