17 जुलाई को एटा आएंगे प्रभारी मंत्री कैलाश सिंह राजपूत, एबीवीपी कार्यक्रम व भाजपा कार्यकर्ता बैठक में होंगे शामिल
जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।
एटा। उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री ऊर्जा एवं जनपद के प्रभारी मंत्री कैलाश सिंह राजपूत 17 जुलाई को एटा दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह प्रातः 10:00 बजे जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
इसके उपरांत प्रभारी मंत्री भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में संगठनात्मक विषयों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा किए जाने की संभावना है। मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन एवं भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।












