‘‘प्रवर्तन जोन-08 के क्षेत्र में लगभग 20000 वर्ग0 मी0 क्षेत्रफल विकसित की जा रही अनाधिकृत कालोनी को जी0डी0ए0 ने किया ध्वस्त‘‘
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


दिनांक-16-जुलाई-2026उपाध्यक्ष महोदय श्री नंदकिशोर कलाल के निर्देशों के अनुपालन में अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनांक 16.07.2026 को विशेष कार्याधिकारी/प्रभारी प्रवर्तन जोन-8 के नेतृत्व में उ0प्र0 नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत ग्राम मीरपुर हिन्दू, नवादा लोनी (सैनिक विहार कालोनी) गाजियाबाद पर लगभग 20,000 वर्गमी0 क्षेत्रफल में श्री सलमान व श्री मोहसिन द्वारा विकसित की जा रही अनाधिकृत कालोनी में लगभग 60-70 भूखण्डो की बाउण्ड्रीवाल, निर्मित सडक़ों आदि पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्रवर्तन जोन-8 का समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस दस्ता एवं क्षेत्रीय पुलिस बल उपस्थित रहा।












