गौतमबुद्धनगर थाना बिसरख पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो NCR वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 8 बाइक और अवैध चाकू बरामद
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

नोएडा, 18 जुलाई 2026 गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बिसरख पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं उनकी निशानदेही पर चोरी की 8 मोटरसाइकिलें तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है।पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई की जानकारी एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई 2026 को थाना बिसरख पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर 10th एवेन्यू, गौर सिटी-2 की सर्विस रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी कुशलवीर पुत्र हरवीर, निवासी छर्रा धनसारी, थाना छर्रा, अलीगढ़। वर्तमान पता: खजूर वाली गली, सेन विहार, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद। उम्र लगभग 25 वर्ष।सनी पुत्र महावीर, निवासी ग्राम एवं थाना बिसरख, जनपद गौतमबुद्धनगर। उम्र लगभग 19 वर्ष।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी कर उन्हें छिपाकर रखते थे। बरामद मोटरसाइकिलों में कई ऐसे वाहन शामिल हैं जिनकी चोरी के मामले दिल्ली और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में पहले से दर्ज हैं। बरामदगी 01 अवैध चाकू चोरी की 08 मोटरसाइकिलें, जिनमें हीरो स्प्लेंडर, हीरो पैशन प्रो, होंडा लीवो और टीवीएस अपाचे सहित विभिन्न मॉडल शामिल हैं।दर्ज मुकदमा थाना बिसरख में आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 473/2026 के तहत धारा 317(2), 317(5) बीएनएस तथा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।आपराधिक इतिहास मुख्य आरोपी कुशलवीर के खिलाफ गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और दिल्ली में वाहन चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं आरोपी सनी के विरुद्ध भी वाहन चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर वाहन चोरी के अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।












