थाना फेस-1पुलिस ने ऑपरेशन Cy-Vajra के तहत नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, चार साइबर ठग गिरफ्तार

थाना फेस-1पुलिस ने ऑपरेशन Cy-Vajra के तहत नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, चार साइबर ठग गिरफ्तार

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना फेस-1 पुलिस ने “ऑपरेशन Cy-Vajra” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में बीमा पॉलिसी मैच्योर कराने और Indigo Airlines में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि 17 जुलाई 2026 को थाना फेस-1 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई की। थाना स्तर पर प्राप्त लगभग 159 संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हित किया गया था। इनमें 19 रेड जोन और करीब 2500 मोबाइल नंबरों की जांच के दौरान एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर दो फर्जी कॉल सेंटरों का खुलासा हुआ। सेक्टर-6 से बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार पुलिस ने जी-13, सेक्टर-6, नोएडा स्थित फर्जी कॉल सेंटर से तनुज कुमार गोयल और पंकज को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से साइबर अपराध में प्रयुक्त एक लैपटॉप, तीन की-पैड मोबाइल, एक स्मार्टफोन, 17 एटीएम कार्ड और एक चेकबुक बरामद की गई। इस संबंध में थाना फेस-1 में मु0अ0सं0 363/2026 दर्ज किया गया है।सेक्टर-2 से फर्जी जॉब कॉल सेंटर का पर्दाफाश दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने बी-61, सेक्टर-2, नोएडा स्थित कॉल सेंटर से मोहित कुमार और आदेश यादव को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो कंप्यूटर, पांच की-पैड मोबाइल, तीन स्मार्टफोन, एक पेन ड्राइव और पांच सिम कार्ड बरामद किए गए। इस मामले में मु0अ0सं0 364/2026 पंजीकृत किया गया है।ऐसे करते थे साइबर ठगी पुलिस के अनुसार पहला गिरोह कम ब्याज पर ऋण, लैप्स एलआईसी पॉलिसी का रिफंड, पॉलिसी मैच्योर कराने, अधिक क्लेम दिलाने और क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। ठगी की रकम परिचितों के बैंक खातों में मंगाकर एटीएम कार्ड अपने पास रखता था। वारदात के बाद मोबाइल, सिम और डिजिटल डेटा नष्ट कर दिए जाते थे। दूसरा गिरोह विभिन्न वेबसाइटों से नौकरी तलाश रहे युवाओं का डेटा प्राप्त कर उन्हें Indigo Airlines में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। फर्जी जॉब ऑफर लेटर भेजकर रजिस्ट्रेशन एवं प्रोसेसिंग फीस के नाम पर हजारों रुपये की ठगी की जाती थी। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से 15 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। दर्ज मुकदमे दोनों मामलों में थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें