गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले साहिबाबाद पुलिस ने दो NCR वाहन चोर दबोचे, चोरी की दो बाइक बरामद
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद, 19 जुलाई। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में थाना साहिबाबाद पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 7 मई 2026 को अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित वृंदावन गार्डन से एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान 18/19 जुलाई की रात मेट्रो पिलर संख्या 109 और 110 के बीच वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमीज (30 वर्ष) और शमशाद उर्फ आदिल (28 वर्ष), निवासी संजय कॉलोनी, अर्थला, थाना साहिबाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी की गई बाइकों का इस्तेमाल अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में आने-जाने के लिए किया जाता था और बाद में उन्हें बेचने की योजना थी।पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी चोरी और वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं तथा उनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।












