मत्स्य विभाग की राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं में मत्स्य पालक 31 जुलाई तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


गौतमबुद्धनगर 19 जुलाई, 2026 सहायक मत्स्य निरीक्षण, गौतमबुद्धनगर हरीशंकर त्रिपाठी ने सर्वसाधारण को बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 31 जुलाई, 2026 तक विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना तथा उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजनान्तर्गत श्रेणी-1,2, व 3 के जलाशय वाले जनपदों में केज स्थापना, अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में मात्स्यिकी के विकास हेतु नए तालाव निर्माण व प्रथम वर्ष निवेश, उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना, विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना सहित विभिन्न योजनाओं में मत्स्य पालक एवं इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते हैं। योजनाओं का विस्तृत विवरण, इकाई लागत, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक अभिलेख विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर उपलब्ध हैं।उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में यदि योजना के प्रावधानों में संशोधन किया जाता है, तो संशोधित प्रावधान ही प्रभावी होंगे। साथ ही, विगत वर्षों में जिन आवेदनों को निरस्त किया गया था अथवा जो प्रतीक्षारत हैं, ऐसे आवेदक भी पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, कक्ष संख्या-305, द्वितीय तल, विकास भवन, गौतमबुद्धनगर में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं। गौतमबुद्धनगर।












