42 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना अंकुर विहार पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 42 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलदार पुत्र दिलशाद (उम्र लगभग 21 वर्ष) निवासी मुरमुर कॉलोनी, थाना ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद के रूप में हुई। उसके कब्जे से 42 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सस्ते दामों पर अवैध देशी शराब खरीदकर राहगीरों को महंगे दामों पर बेचता था और इससे मुनाफा कमाता था।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी के साथ उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच शुरू कर दी है।












