बंद घर से उठी दुर्गंध, एक सप्ताह से लापता बुजुर्ग की हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

बंद घर से उठी दुर्गंध, एक सप्ताह से लापता बुजुर्ग की हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर अंतर्गत अठैसा गांव में एक बंद मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही महेशगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर भी घटनास्थल पर पहुंचे।

ग्रामीणों के अनुसार, मकान में रहने वाले एक बुजुर्ग पिछले लगभग एक सप्ताह से लापता हैं। इसी बीच बंद घर से लगातार तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने अनहोनी की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुजुर्ग की हत्या कर शव को घर के अंदर दफनाए जाने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से बुजुर्ग का बेटा भी घर से फरार है, जिससे ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

महेशगंज पुलिस ने घर की तलाशी शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और साक्ष्य मिलने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें