थाना बागवाला का औचक निरीक्षण,अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

थाना बागवाला का औचक निरीक्षण,अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान. एटा: अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह ने आज थाना बागवाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए विभिन्न अभिलेखों और पंजीयों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर तथा सीसीटीएनएस प्रणाली पर चल रहे कार्यों का परीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी एवं संबंधित स्टाफ को आईजीआरएस तथा महिला अपराधों से संबंधित प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।थाना बागवाला का औचक निरीक्षण,अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

इसके अतिरिक्त थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया तथा उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यावधिक रखने, साफ-सुथरा एवं सुव्यवस्थित ढंग से रखरखाव सुनिश्चित करने हेतु भी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के अंत में श्री सिंह ने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें पांडव कालीन प्राचीन मंदिर बाबा भयहरण नाथ धाम में, सावन के तीसरे मंगलवार श्रद्धालुओं का लगा तांता

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें