एटा संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, इलाके में मचा हड़कंप

एटा संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, इलाके में मचा हड़कंप

संवाददाता – योगेंद्र सिंह: एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया। हाथरस रोड स्थित गांव नगला गुदाऊ के पास एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला।

घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शव को पेड़ से लटका हुआ देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी मिलते ही जलेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की। मृतक युवक की पहचान गांव गुदाऊ निवासी (उम्र लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल की बारीकी से छानबीन की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी सूचित किया गया है ताकि आत्महत्या और हत्या के बीच की संभावनाओं को स्पष्ट किया जा सके।

इलाके में पसरा सन्नाटा

घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक और दहशत का माहौल है। लोग इस असमय मृत्यु के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें थाना बागवाला का औचक निरीक्षण,अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal