प्रतापगढ़ पुलिस को मिला हाईटेक डॉग स्क्वाड, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

प्रतापगढ़ पुलिस को मिला हाईटेक डॉग स्क्वाड, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को प्रशिक्षित हाईटेक डॉग स्क्वाड की सौगात मिली है। अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त यह डॉग स्क्वाड अब हत्या, चोरी, लूट समेत अन्य गंभीर अपराधों की जांच में पुलिस की महत्वपूर्ण मदद करेगा।यह डॉग स्क्वाड घटनास्थल से अहम सुराग जुटाने, संदिग्धों की तलाश करने और साक्ष्यों तक पहुंचने में पुलिस की जांच को अधिक प्रभावी एवं तेज बनाएगा। आधुनिक तकनीक और विशेष प्रशिक्षण से लैस यह यूनिट अपराधों के शीघ्र खुलासे में अहम भूमिका निभाएगी।प्रतापगढ़ पुलिस का मानना है कि हाईटेक डॉग स्क्वाड के शामिल होने से अपराधियों पर प्रभावी शिकंजा कसने के साथ-साथ विवेचना की गुणवत्ता और सफलता दर में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

ये भी पढ़ें रायगढ़ की गैस एजेंसी पर अवैध वसूली समेत कई गंभीर आरोप, जिला आपूर्ति अधिकारी से की गई शिकायत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें