सावन के प्रथम दिन बाबा बेलखरनाथ धाम में उमड़ी आस्था, पूर्व मंत्री मोती सिंह ने किया रुद्राभिषेक।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। पट्टी। सावन माह के प्रथम दिवस पर प्रसिद्ध बाबा बेलखरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इसी क्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ ने बाबा बेलखरनाथ धाम पहुंचकर देवाधिदेव महादेव का दर्शन-पूजन किया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर उनके प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह, सतीश सिंह, राजा अर्जुन प्रताप सिंह, राजेश पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।












