DAP खाद संकट पर किसानों का फूटा आक्रोश, ग्राम पंचायत जेवरी के किसानों ने सौंपा ज्ञापन, जल्द वितरण का मिला भरोसा
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू
बेमेतरा। खरीफ सीजन के बीच DAP खाद की कमी से परेशान ग्राम पंचायत जेवरी के किसानों ने गुरुवार को बीजाभाठ सहकारी समिति पहुंचकर शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की कि समिति में पर्याप्त मात्रा में DAP खाद तत्काल उपलब्ध कराई जाए तथा पात्र किसानों को बिना विलंब खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाए।
किसानों ने कहा कि समय पर DAP खाद नहीं मिलने से बोनी एवं फसल उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन और समिति प्रबंधन से शीघ्र व्यवस्था करने की मांग की।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद शाखा प्रबंधक ने किसानों को आश्वस्त किया कि जल्द ही DAP खाद उपलब्ध होते ही प्राथमिकता के आधार पर किसानों को वितरण किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने शीघ्र व्यवस्था किए जाने की उम्मीद जताई और कहा कि यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हुई तो वे आगे भी अपनी मांग को लेकर आवाज उठाएंगे।
ये भी पढ़ें बाराबंकी : लोनीकटरा क्षेत्र में सड़क हादसे में महिला की मौत












