व्हाट्सएप पर संदेश भेजने के बाद युवक ने सई नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

व्हाट्सएप पर संदेश भेजने के बाद युवक ने सई नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

संवाददाता: सदानंद द्विवेदी

सांगीपुर, प्रतापगढ़। बाबा घुइसरनाथ धाम के पास शुक्रवार को एक 25 वर्षीय युवक ने कथित रूप से अपने परिजनों को व्हाट्सएप पर संदेश भेजने के बाद सई नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही सांगीपुर पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे तथा युवक की तलाश शुरू कर दी।

युवक की पहचान रवि मौर्य (25) पुत्र विजय कुमार, निवासी पूरे शिवपाल डेहरा, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक के नदी में कूदने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है

ये भी पढ़ें ऑनलाइन शॉपिंग में लैपटॉप की जगह निकला पत्थर, साइबर थाना प्रतापगढ़ ने लौटाए ₹61,450

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें