एटा पुलिस के तीन कर्मियों की सम्मानजनक विदाई, दशकों की सेवा को किया गया सलाम

एटा पुलिस के तीन कर्मियों की सम्मानजनक विदाई, दशकों की सेवा को किया गया सलाम

संवादाता अमन अहमद।

एटा। जनपद पुलिस में वर्षों तक कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवाएं देने वाले तीन पुलिसकर्मी अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस लाइन एटा में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी संकल्पदीप कुशवाहा ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक ख्विंद्र सिंह, उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद तथा मुख्य आरक्षी (सशस्त्र पुलिस) जसवंत सिंह को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। अपने संबोधन में क्षेत्राधिकारी संकल्पदीप कुशवाहा ने कहा कि तीनों पुलिसकर्मियों ने लंबे समय तक अनुशासन, समर्पण और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं बल्कि समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व है, जिसे इन अधिकारियों ने पूरी ईमानदारी से निभाया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज तथा पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायक रहेगा। समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के साथ बिताए अपने अनुभव साझा किए और उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा, जहां सहकर्मियों ने उनके स्वस्थ, खुशहाल और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी समारोह में मौजूद रहे। परिवार की उपस्थिति में सम्मानपूर्वक विदाई दिए जाने से समारोह और अधिक भावनात्मक बन गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने तालियों की गूंज के बीच सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके नए जीवन की शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें