प्लंबर निकला चोर: मंदिर से पीतल की मूर्ति व पूजा सामग्री चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने घर के मंदिर से पीतल की मूर्ति एवं पूजा सामग्री चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक पीतल की मूर्ति और दो छोटे कलश बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को शालीमार गार्डन निवासी अजय आनंद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि घर में प्लंबर का कार्य करने आए युवक ने मंदिर से पीतल की मूर्ति, तांबे के लोटे, दीपक तथा अन्य पूजा सामग्री चोरी कर ली थी।जांच के दौरान थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने 31 जुलाई 2026 को रिजवान पुत्र डब्बू, निवासी शहीद नगर, थाना साहिबाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि प्लंबर का काम करते समय मंदिर में रखी कीमती वस्तुओं को देखकर लालच में उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है












