गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नररेट, दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के 8 दोपहिया वाहन व अवैध चाकू बरामद

गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नररेट, दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के 8 दोपहिया वाहन व अवैध चाकू बरामद

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना सेक्टर-58 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 7 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने स्थानीय सूचना एवं गोपनीय जानकारी के आधार पर सेक्टर-57 स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास से आरोपी टीटू पुत्र कलुआ तथा एकान्त उर्फ मोनू पुत्र बबलू को गिरफ्तार किया। आरोपी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भीड़भाड़ वाली मार्केट और कंपनियों की पार्किंग से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं।पूछताछ में हुआ खुलासा पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली-एनसीआर की भीड़भाड़ वाली मार्केट एवं कंपनियों की पार्किंग से मौका देखकर मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों को सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखते थे और बाद में ग्राहकों को बेच देते थे। चोरी से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल अपने शौक और नशे की लत पूरी करने में करते थे। गिरफ्तार आरोपी टीटू पुत्र कलुआ, निवासी ग्राम जमालपुर, थाना शिकारपुर, बुलंदशहर। वर्तमान पता: न्यू कोंडली, दिल्ली। उम्र लगभग 22 वर्ष।एकान्त उर्फ मोनू पुत्र बबलू, निवासी ग्राम मलकपुर, थाना बड़ौत, बागपत। वर्तमान पता: ग्राम गढ़ौली, मयूर विहार फेज-3, दिल्ली। उम्र लगभग 20 वर्ष। लंबा आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के अनुसार, आरोपी टीटू के खिलाफ बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर में वाहन चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी एकान्त उर्फ मोनू के विरुद्ध दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में वाहन चोरी एवं अन्य मामलों के 4 मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर कुल 8 चोरी के दोपहिया वाहन (7 मोटरसाइकिल एवं 1 स्कूटी) तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। बरामद वाहनों में गाजियाबाद और दिल्ली से चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं।पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों तथा चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें