यमुना किनारे बसे गांवों में डीएम का दौरा, स्टीमर से लिया बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायज़ा

यमुना किनारे बसे गांवों में डीएम का दौरा, स्टीमर से लिया बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायज़ा

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत 

कानपुर: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने यमुना नदी के किनारे बसे बाढ़ प्रभावित गांवों का स्टीमर के माध्यम से निरीक्षण किया। उन्होंने गढ़ाथा गांव समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों की सुरक्षा, खाद्य सामग्री, चिकित्सा सुविधा और अस्थायी आवास की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

डीएम सिंह ने राहत कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जरूरतमंदों तक सहायता समय से पहुंचे।

इस निरीक्षण अभियान में एडीएम, सीएमओ, एडीसीपी और एसीपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की सक्रियता से ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है।

ये भी पढ़ें ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अचानक कार्रवाई, घूसखोर लाइनमैन पर गिरी गाज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें