झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान और दोस्त की मौत
स्टेट ब्यूरो चीफ़ विष्णु रावत
उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ कार में सवार उसके दोस्त सोनू ने भी दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, अबान प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। रास्ते में झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में उसकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है।













