प्रतापगढ़ महुली में बंदरों के आतंक से बड़ा हादसा, पैराफिट वॉल गिरने से महिला गंभीर घायल।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली में शुक्रवार सुबह बंदरों के आतंक के चलते बड़ा हादसा हो गया। तीन मंजिला मकान की पैराफिट वॉल बंदरों के धक्के से भरभराकर गिर गई। उस समय आंगन में बर्तन धो रही 55 वर्षीय विमला देवी मलबे की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक सूचना में मकान गिरने की अफवाह फैलने से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
घायल विमला देवी को तत्काल मलबे से निकालकर जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें बाबागंज में यूरिया खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें












