प्रतापगढ़ जनाजे में जा रहे युवकों को कार ने मारी टक्कर, तीन घायल; एक की हालत गंभीर

प्रतापगढ़ जनाजे में जा रहे युवकों को कार ने मारी टक्कर, तीन घायल; एक की हालत गंभीर

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। जनाजे में शामिल होने जा रहे युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर किया गया।

यह दुर्घटना कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर मोड़ के पास हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ महुली में बंदरों के आतंक से बड़ा हादसा, पैराफिट वॉल गिरने से महिला गंभीर घायल।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें