एटा मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर पर अव्यवस्था, मरीज के तीमारदार ने डायल 112 बुलाकर कराई मदद

एटा मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर पर अव्यवस्था, मरीज के तीमारदार ने डायल 112 बुलाकर कराई मदद

जिला संवादाता काव्यांश रावत  एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की बढ़ती भीड़ और पर्चा काउंटर पर लंबी कतारों के चलते अव्यवस्था का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे अपनी बीमार मां का इलाज कराने पहुंचे एक युवक को घंटों लाइन में लगने के बावजूद पर्चा नहीं बन सका, जिसके बाद उसने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी।

जानकारी के अनुसार, पिलुआ थाना क्षेत्र के अढापुरा गांव निवासी अमित कुमार अपनी 60 वर्षीय मां मुन्नी देवी का उपचार कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर लंबी कतार लगी हुई थी, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अमित कुमार ने बताया कि मां की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें जल्द उपचार की जरूरत थी, लेकिन भीड़ और अव्यवस्था के चलते पर्चा नहीं बन पा रहा था। परेशान होकर उन्होंने डायल 112 पुलिस को फोन कर सहायता मांगी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल कॉलेज प्रशासन से समन्वय कर युवक का पर्चा बनवाया, जिसके बाद मरीज का उपचार शुरू कराया गया।

इस घटना ने मेडिकल कॉलेज में पर्चा वितरण व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने प्रशासन से काउंटरों की संख्या बढ़ाने तथा व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ जनाजे में जा रहे युवकों को कार ने मारी टक्कर, तीन घायल; एक की हालत गंभीर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें