कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 आरोपी गिरफ्तार, 98 चोरी के मोबाइल समेत 300 से अधिक पार्ट्स बरामद

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 आरोपी गिरफ्तार, 98 चोरी के मोबाइल समेत 300 से अधिक पार्ट्स बरामद

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

नोएडा, 6 अगस्त। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग, टप्पेबाजी और चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 98 चोरी एवं लूट के मोबाइल फोन, 100 मोबाइल डिस्प्ले, 207 बैटरियां, 40 मोबाइल बॉक्स, 103 बैक पैनल, 10 पेंचकस, एक अवैध चाकू तथा दिल्ली से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-63 पुलिस ने 5 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर ग्रीन बेल्ट, सेक्टर-63 से दो स्नैचर कुशल और रूपेश उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक लूटा गया मोबाइल, एक अवैध चाकू और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर अपने साथियों को बेच देते थे। उनकी निशानदेही पर चोरी और लूट के मोबाइल खरीदकर उनके पार्ट्स निकालने वाले छह अन्य आरोपी निजामुद्दीन, आरिफ, सोनू, छोट्टे, गुलफाम और हारुन को भी गिरफ्तार किया गया।आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे चोरी और लूट के मोबाइल 1500 से 2000 रुपये में खरीदते थे, फिर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर बेच देते थे और कमाई को आपस में बांट लेते थे।बरामद सामान में कुल 98 मोबाइल फोन, 100 डिस्प्ले, 207 बैटरियां, 40 मोबाइल बॉक्स, 103 बैक पैनल और मोबाइल खोलने में प्रयुक्त 10 पेंचकस शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के नेटवर्क से कुल 300 से अधिक मोबाइल और उनके पार्ट्स बरामद किए गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद मोटरसाइकिल दिल्ली के थाना मंडावली क्षेत्र से चोरी की गई थी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें