शिविर संचालकों ने कांवड़ यात्रा को बताया आस्था, सेवा और उत्सव का महापर्व,योगी जी के राज्य में बेहतर सुविधाएं और सम्मानजनक व्यवहार प्राप्त हो रहा है: शिवभक्त कांवड़िये

शिविर संचालकों ने कांवड़ यात्रा को बताया आस्था, सेवा और उत्सव का महापर्व,योगी जी के राज्य में बेहतर सुविधाएं और सम्मानजनक व्यवहार प्राप्त हो रहा है: शिवभक्त कांवड़िये

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

स्थानीय शिविर संचालकों ने कांवड़ यात्रा को बताया आस्था, सेवा और उत्सव का महापर्व भोले बाबा के भक्तों की सेवा करने में जिला प्रशासन का मिला महत्वपूर्ण सहयोग : कांवड़ शिविर संचालक ,गाजियाबाद में मिली बेहतर यातायात व प्रकाश व्यवस्था, गड्ढा मुक्त एवं साफ सड़कें सभी व्यवस्थाएं नंबर वन: कांवड़िये

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न सेवा शिविरों का संचालन कर रहे संचालकों ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और सामाजिक सहभागिता का महापर्व है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार होली, दीपावली एवं अन्य प्रमुख पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं, उसी प्रकार कांवड़ यात्रा भी जन-जन की श्रद्धा का उत्सव है।संचालकों ने कहा कि यह भगवान भोलेनाथ की भक्ति में आयोजित होने वाला एक विशाल मेला और पर्व है, जिसमें करोड़ो श्रद्धालु भाग लेते हैं। हम सभी तन, मन और धन से शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं तथा इसे भगवान शिव का आशीर्वाद मानते हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। उन्होंने प्रदेश सरकार एवं प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाएं, सड़कों की स्वच्छता एवं अन्य सुविधाएं उत्कृष्ट स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

कांवड़ियों ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जताया समर्थन

कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त कांवड़ियों ने कहा कि यात्रा मार्ग पर उन्हें बेहतर सुविधाएं और सम्मानजनक व्यवहार प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद सहित पूरे मार्ग पर निशुल्क भोजन, निशुल्क ठहरने की व्यवस्था, स्वच्छ सड़कें, सुंदर प्रकाश व्यवस्था तथा चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यात्रा सुगम और सुरक्षित बन रही है। कांवड़ियों ने कहा कि यात्रा के दौरान हर शिवभक्त की जुबान पर उत्तर प्रदेश में उपलब्ध कराई जा रही उत्कृष्ट सेवाओं की चर्चा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाएं लगातार बेहतर हुई हैं। शिवभक्तों ने कहा कि उन्हें प्रशासन द्वारा सम्मानपूर्ण व्यवहार और हर संभव सहायता प्राप्त हो रही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें