ग्राम मरथरा भगवान दास में मगरमच्छ पकड़ा, चंबल नदी में छोड़ा गया

ग्राम मरथरा भगवान दास में मगरमच्छ पकड़ा, चंबल नदी में छोड़ा गया

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। आज दिनांक 02 अगस्त 2025 को ग्राम मरथरा भगवान दास में सुबह लगभग 5 बजे ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पिनाहट के पास चंबल नदी में छोड़ दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ को गांव के पास देखा गया था जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। समय रहते वन विभाग के हस्तक्षेप से किसी प्रकार की अनहोनी टल गई।

ये भी पढ़ें हेड मास्टर और शिक्षिका में मारपीट शिक्षिका हुई बेहोश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें