लालगंज तहसील में आरक्षण के मुद्दे पर ज्ञापन व पैदल मार्च का आह्वान
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी प्रतापगढ़। लालगंज तहसील में आरक्षण के मुद्दे को लेकर शनिवार, 8 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किए जाने का आह्वान किया गया है। जारी सूचना के अनुसार, संगम तिराहे से लालगंज तहसील तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है। उनका कहना है कि आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात शासन तक पहुंचाई जाएगी।
यह अपील अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार के राष्ट्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा “मधुबनी” की ओर से जारी की गई है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: जमीन विवाद में युवक को गोली मारने से इलाके में सनसनी












