प्रतापगढ़: जमीन विवाद में युवक को गोली मारने से इलाके में सनसनी

प्रतापगढ़: जमीन विवाद में युवक को गोली मारने से इलाके में सनसनी

संवाददाता: सदानंद द्विवेदी प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जरियारी गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दिए जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है.

ये भी पढ़ें बारिश ने खोली विकास की पोल, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण बेहाल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें